ढोलबज्जा: स्वच्छ भारत मिशन के तहत, ढोलबज्जा पंचायत अंतर्गत प्रावि मिल्की टोला में मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल की अध्यक्षता में नवगछिया बीडीओ राजीव कुमार रंजन के द्वारा रात्रि चौपाल लगाया गया. जहां लोगों ने इस चौपाल में बढ़-चढ़कर अपना हिस्सा लिया.

चौपाल में उपस्थित लोगों को बीडीओ द्वारा स्वच्छता, शौचालय निर्माण व उनके उपयोग के बारे में जागरूक किया गया. साथ ही उससे होनेवाले हानियां के बारे में बताते हुए कहां गया कि- “सुरक्षा, संरक्षा एवं समृद्धि की दृष्टि से स्वच्छ रहना है, सावधानी एक, फायदे अनेक”.

मौके पर प्रखंड समन्वयक विमल कुमार, वार्ड सदस्य संजय कुमार मंडल, अंजना कुमारी, प्रदीप साह, गिरधारी मंडल, विकास मित्र जय प्रकाश राम, प्रेरक विकास कुमार रजक व स्वच्छता कर्मी मुन्ना कुमार के साथ सैकड़ों ग्रामीण लोग उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *