दियारा से गांव तक पहुंचे नीलगायों के झुंड, किसानों की बढ़ी चिंता

मक्का और सब्जी की खेती को भारी नुकसान, किसानों ने वन विभाग और प्रशासन से लगाई राहत की गुहार

नवगछिया: नवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा क्षेत्र में नीलगायों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद दियारा क्षेत्र से बड़ी संख्या में नीलगायों के झुंड आबादी और खेतिहर इलाकों की ओर पहुंच रहे हैं। रात के समय खेतों में घुसकर ये नीलगायें मक्का, सब्जी समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय किसान सुशांत कुमार, प्रशांत कुमार, राजेश मंडल और फूलों सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नीलगायों के झुंड लगातार खेतों में आ रहे हैं। रातभर फसलों को नुकसान पहुंचाने के कारण उनकी महीनों की मेहनत बर्बाद हो रही है। किसानों का कहना है कि इस समस्या से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसानों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर नीलगायों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र के किसानों को और अधिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

इस संबंध में भागलपुर के डीएफओ आशुतोष राज ने बताया कि यदि किसी पंचायत क्षेत्र में नीलगायों की संख्या अधिक है और फसलों को नुकसान पहुंच रहा है, तो संबंधित पंचायत के मुखिया आवेदन देकर नीलगायों की शूटिंग के लिए अधिकृत शूटर की मांग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नीलगायों की अधिक संख्या होने की सूचना संबंधित वन क्षेत्र के रेंजर को भी दी जानी चाहिए, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

डीएफओ ने किसानों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे समस्या की सूचना समय पर वन विभाग को दें, जिससे फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *