आवेदक को आवेदन देना होगा। आवेदन में जमीन का पूरा ब्यौरा देना होगा। ब्यौरे में अंचल, मौजा, खाता व खेसरा नंबर लिखना होगा। अंचल कार्यालय में एक काउंटर लगेगा जहां निर्धारित शुल्क जमा होगा।
क्यों जरूरी है नक्शा

जिनके पास भी अपनी जमीन है उन्हें नक्शा चाहिए। नक्शे के आधार पर जमीन की खरीद व बिक्री होगी। जमीन के बंटवारे में भी नक्शे की जरूरत पड़ेगी। स्वामित्व का निर्धारण भी नक्शे के आधार पर सुलभ होगा।
मशीन के साथ सुविधा
जहां मशीन लगेगी वहां बिजली की निर्बाध आपूर्ति चाहिए। इसकी सुरक्षा की भी व्यवस्था जरूरी है। मशीन संचालन के लिए कुशल कर्मचारी व संचालक होना चाहिए।
जागरण सुझाव
जगदीशपुर अंचल के बदले इसे जिला मुख्यालय में स्थापित करना चाहिए ताकि जिले के किसी भी अंचलों से लोग आसानी से पहुंच सके। जगदीशपुर अंचल जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर है। पीरपैंती या रंगरा से आने वाले लोगों को पहले जिला मुख्यालय आना होगा, फिर उन्हें जगदीशपुर जाना होगा। इससे लोगों को समय के साथ आर्थिक व्यय भी अधिक होगा।


