खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी चौक के समीप चालक की लापरवाही से डीजल भरा टैंकलोरी पलटकर खाई में जा गिरा. टेंकलोरी पलटने से चालक और खलासी बाल बच गए. टेंकलोरी पलटने की सूचना मिलते ही बड़ी तादाद में ड्रम डिब्बा लेकर आये ग्रामीणों ने तकरीबन दस हजार लीटर डीजल लूट लिया.

ख़रीक पुलिस एएसआई माधव यादव पुलिस बल की मौजूदगी में भी ग्रामीण नही माने और डीजल लूट की घटना को अंजाम देते रहे.तकरीबन आधा टेंकलोरी डीजल लूट लिया. लेकिन लोग नही माने.आखिरकार ख़रीक थानाध्यक्ष सुदीन राम के आने पर डीजल लुटेरे भाग खड़ा हुए.कुछ पुलिस वाले भी अपने ड्रम गैलन और डब्बे भरने से नही चुके.

सुशासन लूट राज में तब्दील हो गया जिसका डीजल लूट करने में लगे लोग टेंकलोरी दुर्घटना का भरपूर आनंद उठाया. ख़रीक पुलिस ने किरण मंगवा कर टेंकलोरी को सीधा किया तब जाकर डीजल का रिसाव कम हुआ. ट्रेंक्लोरी को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. फरविसगंज के बरनाहा गांव के चालक विशेश्वर मंडल ने बताया कि बरौनी से डीजल भरा टेंकलोरी लेकर पूरब की ओर जा रहा था.

जैसे ही बगड़ी के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे यात्री लदा टेम्पो ओवर टेक कर सामने लगा दिया. टेम्पो को बचाने के चक्कर में टेंकलोरी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में चल गया. तेल बहने लगा और बगड़ी से आये सैकड़ों ग्रामीणों ने तकरीबन दस हजार लीटर डीजल तेल लूट लिया. ख़रीक थाना ध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त टैंकलोरी को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है. टेंकलोरी बाहर निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *