नवगछिया : दीपावली, काली पूजा व छठ पर्व को लेकर नवगछिया एसडीओ डॉ आदित्य प्रकाश ने कई आवश्यक निर्देश पदाधिकारियो को दिये हैं. एसडीओ ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को पूजा के मौके पर पूजा पंडालों की वायरिंग कनीय अभियंता द्वारा चेक कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने निर्देश दिया है किन जहाँ भी असुरक्षित वायरिंग पाया जाता है इस संबंध में थानाध्यक्ष एव बीडीओ को सुचना दे. इसके अलावे प्रत्येक पूजा पंडालों की वायरिंग चेकिंग कर सुरक्षित वायरिंग किये जाने का अधोहस्ताक्षरी प्रमाण पत्र 16 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. वहीं पूजा के दौरान भीड़ को देखते हुए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के अस्पताल उपाधीक्षक को अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सक की प्रतिन्यूक्ति कर उसकी सूचि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

साथ ही पाली बनाकर चिकित्सकों को एक टीम एव एक एम्बुलेंस तैयार रखने का निर्देश दिया है. इसके अलावे एक एम्बुलेंस को विभिन्न स्थानों पर गश्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

इसके अलावा एसडीओ ने अनुमंडल के सभी बीडीओ सीओ को छठ घाटों पर बैरिकेटिंग , घाट पर नाव व नाविक, गोताखोर, वीडियोग्राफी एव आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है. वहीं उन्होंने घाट पर पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने का निर्देश दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil