नवगछिया : नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन से गिर कर मधेपुरा के खापुर रतवारा उदाकिशुनगंज निवासी मिथुन सिंह की पत्नी रीना देवी और उसकी दो वर्षीय पुत्री भारती कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी है. जानकारी के अनुसार दोनों 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ ट्रेन से किशनगंज से नवगछिया स्टेशन आ रही थी.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
नवगछिया में ट्रेन के रुकने के बाद अन्य यात्रियों के धक्के से मां और बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयी है. महिला के दोनों पैर कट गये हैं तो उसकी दो वर्षीय पुत्री के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर जख्म हैं.

दोनों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां से दोनों की स्थिति को गंभीर बताते हुए भागलपुर जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

