नारायणपुर : जिलापदाधिकारी आदेश तितरमारे ने बुधवार को जिला समन्वय समिति की बैठक के आलोक में कायॆ में लापरवाही व अनुशासनहीनता के आरोप में मनरेगा कायॆक्रम पदाधिकारी नारायणपुर के जितेन्द्र कुमार को पद मुक्त किया. 26 जुलाई 2016 को हुई जिला समन्वयक समिति की बैठक में नारायणपुर मनरेगा पीओ से लापरवाही व अनुशासनहीनता को लेकर स्पष्टीकरण पुछा गया था जिसका जबाब 60 दिनों के अंदर जिला कार्यालय में जमा करना था.
Total Downloads: 176
जबाब में 28 मार्च 2017 की बैठक में जबाब दिया गया जिसमें प्रखंड का रैंकिंग 16 वां बताया गया. जिसका कारण नवनियुक्त महिला कायॆपालक सहायक एवं पंचायत तकनीकी सहायक को कायॆ का अनुभव नहीं होना बताया प्राकृतिक आपदा को भी कारण जबाव में दर्शाया गया. ग्रामीण बिकास बिभाग बिहार पटना के पत्रांक 8574 दिनांक 22 सितंम्बर 2009 में निहीत प्रावधानों के अंतर्गत अपेक्षित प्रगति नहीं हासिल करने के अभियोग एवं कर्तव्यहीनता कायॆ में शिथिलता लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को लेकर पद मुक्त किया.
