खगड़िया: खगड़िया-कटिहार रेलखंड के चैधा बन्नी हॉल्ट के समीप एक युवक ने अपनी जान पर खेलकर राजधानी एक्सप्रेस को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा लिया। जिससे कई लोगों की जानें बच गई।

जानकारी के अनुसार, बन्नी हॉल्ट के समीप डाउन रेल ट्रैक पर नॉर्थ ईस्ट ट्रेन गुजर रही थी, जिसके बाद कुछ टूटने की तेज आवाज आई। लोगों ने जाकर देखा तो पता चला कि डाउन रेल ट्रैक टूटी है। उसी समय दिल्ली से डिब्रूगढ़ आने वाली राजधानी एक्सप्रेस आ रही थी।

राजधानी एक्सप्रेस के पास लगी लोगों की भीड़।

राजधानी एक्सप्रेस के पास लगी लोगों की भीड़।

एक युवक मंटून पासवान ने अपने जान पर खेलकर तौलिया लहरा कर ट्रेन के चालक को दिखाया, जिसके बाद ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेन्सी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। ट्रेन रुकते-रुकते टूटी पटरी तक इंजन और एक डब्बा गुजर चुका था।

उसके बाद मानसी रेलवे स्टेशन से इंजीनियर और रेल ट्रैक ठीक करने के लिए कर्मी पहुंचे और एक घंटे तक राजधानी ट्रेन रुकी रही। पटरी ठीक होने के बाद ट्रेन गुजरी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *