नवगछिया: शारदीय नवरात्र के अष्टमी तिथि गुरुवार को मईया दरबार का पट खुलते ही भक्तजनों का सैलाब मंदिरो में दर्शन तथा पूजा अर्चना हेतु उमड़ पड़ा है। “या देवी सर्वेभूतेसु” के वैदिक मंत्रों उच्चारण के बीच मंदिर का हर एक कोना गुंजायमान हो उठा वही धुप-दीप के सुगंध से सुरभित हो गया ।
Total Downloads: 387

नवगछिया मुख्य बाजार ओर रेलवे कॉलोनी स्थित माता के द्वारा आज दिन भर माँ को खोय्चा भरा गया


दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना को लेकर कलश स्थापन से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही है । लेकिन अष्टमी तिथि से मईया दरबार में श्रद्धालु नर नारियों की व्यापक भीड़ पूजा अर्चना हेतु बढ़ जाती है ।
उक्त मंदिर में स्थापित माँ दुर्गा की पूजा अर्चना को ले प्रात: काल से ही जहां श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा वहीं दोपहर बाद दीप प्रज्ज्वलित कर साझ देने हेतु खासकर कन्या , महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ती है ।
बढ़ते भीड़ के मद्देनजर शाति व्यवस्था कायम करने हेतु मंदिर कमेटी के सदस्यों को एड़ी-चोटी एक करते देखे गए। दिन भर बच्चे की खोने की जानकारी माइक के द्वारा लोगो के अवगत करा रहे थे |


