E-श्रावणी ऐप से मिलेगी हर जरूरी जानकारी.. करें डाउनलोड

लाइव दर्शन, SOS इमरजेंसी, नजदीकी सुविधाएं और यात्रा संबंधी सभी अपडेट एक ही ऐप पर उपलब्ध

नवगछिया/डेस्क: श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए E-श्रावणी (Official Shravani Yatra App) लॉन्च किया गया है। इस ऐप के माध्यम से श्रद्धालु अपनी पूरी यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बना सकते हैं।

ऐप में यात्रियों को SOS इमरजेंसी सहायता, लाइव दर्शन, नोटिफिकेशन एवं यात्रा संबंधी अपडेट, नजदीकी सुविधाओं की जानकारी, पब्लिक यूटिलिटी, आवास, यात्रा मार्ग, प्रशासनिक सहायता समेत कई महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई हैं।

पोस्टर में दिए गए QR कोड को स्कैन कर श्रद्धालु सीधे Google Play Store से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप को प्ले स्टोर पर “E-श्रावणी” नाम से भी खोजा जा सकता है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=www.eshravani.iiitbh

प्रशासन ने सभी कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लें, ताकि यात्रा के दौरान आवश्यक जानकारी और आपातकालीन सहायता समय पर मिल सके।

यात्रियों को ऐप से मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं:

  • SOS इमरजेंसी हेल्प
  • लाइव दर्शन
  • यात्रा से जुड़े ताजा अपडेट
  • नजदीकी सुविधाओं की जानकारी
  • सार्वजनिक उपयोगिताएं
  • आवास एवं प्रशासनिक सहायता
  • यात्रा मार्ग एवं अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *