नवगछिया : भाजपा के पुलकित सिंह के भाई श्रीपुर निवासी दरोगी सिंह हत्याकांड के आरोपी नवगछिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बाहुबली विनोद यादव के पुत्र अभिषेक रमण उर्फ टी एन यादव एक बार फिर पुलिस की आ आंखों में धूल झोंक कर फरार हो गया. हालांकि इस कार्रवाई में नवगछिय पुलिस को एक सफलता भी हाथ लगी. पुलिस के इस कार्रवाई में नवगछिया के रसलपुर गांव निवासी शातिर विपिन कुमार यादव उर्फ दिबरा यादव पिता मिथिलेश प्रसाद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने मौके से उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल, 11 राउंड .315 बोर की जिंदा गोली एवं एक बिन्दोलिया बरामद किया है. नवगछिया एसपी पंकज कुमार सिन्हा ने शातिर अपराधी दिबरा यादव की गिरफ्तारी की जानकारी प्रेस वार्ता कर देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रसलपुर गांव के संतोष यादव की बहन की शादी में शामिल हुआ है और वह सिमरा मध्य विद्यालय में है.

सूचना मिलने पर नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि संजय कुमार सुधांशु, सअनि मंजर अहमद खान के साथ पुलिस बलों के द्वारा सोमवार की देर रात छापेमारी की गई. इस कार्रवाई में टी एन यादव की गिरफ्तारी नही हो सकी लेकिन दिबरा यादव को पुलिस ने हथियार व गोली के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में नवागछिय थाना में थानाध्यक्ष के बयान पर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. एसपी ने बताया कि दिबरा यादव का अपराधिक इतिहास रहा है. रसलपुर के अवधेश यादव हत्यकांड में भी इसकी संलिप्तता पाई गई है.

इस हत्याकांड में दिबरा प्राइम सस्पेक्टेड है. इसके अलावा 22 मार्च वर्ष 2016 को रसलपुर ढाला के पास गोली बारी करने के मामले में भी वांछित रहा है. इस मामले में दिबरा को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था. घटना के समय दिबरा यादव विनोद यादव की स्कॉर्पियो गाड़ी दिबरा यादव चालक था. एसपी ने बताया कि दिबरा यादव का विनोद यादव गरोह का सक्रिय सदस्य रहा है और अन्य आपराधिक मामलों में उसकी संलिप्तता की संभावना है. वहीं एसपी ने गिरफ्तार दिबरा यादव से हाल के दिनों में हुए अपराधिक घटनाओं के बारे में भी गहन पूछताछ की.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *