
Total Downloads: 176
ढोलबज्जा : नवगछिया के कोसी पार कदवा में मंगलवार की रात करीब 11 बजे दो अलग-अलग जगहों पर अज्ञात चोरों ने चार गाय की चोरी कर ली. गाय की चोरी कदवा दियारा पंचायत के बोडवा टोला निवासी बिरेन्द्र राय का किया गया है। जो फोरलेन से सटे उ०वि० के समीप वसावटों पर थे. उधर खैरपुर कदवा पंचायत के गोला टोला निवासी कैलाश मंडल की गाय काली स्थान के समीप फोरलेन से सटे सडक के पश्चिम वसावटों पर से किया गया. जिस समय गाय की चोरी हुई, उस समय दोनो पशुपालक गाय के समीप अपने वसावटों पर ही सोए थे. जब सुबह जगा तो गाय गायब थी. वहीं विरेन्द्र राय बताते है- स्कूल के समीप एक पीकप गाडी दिन भर लगी हुई थी. जिसे देर रात तक भी यही देखा गया था. ड्राईवर से पूछे जाने पर गाडी खराब होने की बात कही गई थी. जो सुबह होते हुए वह भी गायब मिली. इससे लोगों का शक जाहिर हो रहा है कि चोर ने उसी गाडी पर चोरी किए गए सभी गायें को ले भागा है. दोनो पशुपालक हर जगह खोज कर रहे हैं पर कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है. मालूम हो कि कदवा में फोरलेन सडक होने के बाद मवेशी चोर हर जगह सक्रिय हो गए हैं. अगले साल भी कदवा से दर्जनों गाय,भैंस व बकरी की चोरी हो चुकी है. उक्त बातों को लेकर कदवा ओपी थाना प्रभारी एस पी मंडल ने बताया कोई भी गाय वाले ने थाने में सनहा दर्ज नहीं करा पाये हैं. वे देर शाम तक खोजबीन करने में लगे थे. घटना की तफ्तीश की जा रही है. जल्द ही चोरी का खुलासा कर कर ली जायेगी.
