नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी बिजेंद्र शर्मा ने भागलपुर में पढ रहे पुत्र अंकित कुमार के मो.नंबर 8877541598 पर 857906299, 9309174812, 8877965818 से फोन कर आपके नंबर पर एपाची बाईक लाँटरी मैं फसने की बात कह रजिस्ट्रेशन के नाम पर खाता संख्या 3460662425, 20427174010 पर पच्चीस हजार रुपए भेजने को कहा गया.

जिसमें मेरे पुत्र ने लोभवश ग्यारह हजार सात सौ करके दोनों एकाउंट मैं कुल तेईस हजार चार सौ रूपये भेजा गया. उसके बाद फिर गाड़ी से घर तक पहुंचाने के नाम पर दस हजार की मांग करने लगा .जब आसपास व घर मैं जानकारी मिलने पर ठगा जाने के बात पर रूपया भेजने से मना किया और कहा गया कि यहां आने पर आपको रुपया मिल जाएगा

उधर से गाली गलौज करने लगा का आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि बराबर अखबार व वाँटसोप पर इस तरह का ठगी का मामले आते रहते हैं. फिर भी सावधान नहीं हो रहे हैं मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है जाँच कर गिरोह के गिरेबान तक पहुंच भंडाफोड़ किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *