नवगछिया। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में आयोजित सहयोग शिविर का नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। यह शिविर “विकसित भारत, समृद्ध बिहार” के संकल्प के तहत आयोजित किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शिविर में पहुंचे आम लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से एसपी को अवगत कराया।

एसपी ने शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

शिविर के माध्यम से पुलिस और आम लोगों के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों को लोगों की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने और जरूरत के अनुसार संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कनक भारती, कृषि पदाधिकारी, जीविका से BPM, थानाप्रभारी विश्बधू सिन्हा, पंचायत सचिव रामविलाश रविदास, कार्यपालक सहायक मोहन पोद्दार, CHO काजल कुमारी, पर्वेक्षक हेमचंद कुमार, विकास मित्र अमन कुमार  आदि उपस्थित थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *