नवगछिया : कदवा थाना क्षेत्र के आश्रम टोला निवासी शिक्षक सह ग्रामीण चिकित्सक शशिधर यादव पर गोलीबारी मामले में एक नामजद वह दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.
Total Downloads: 76
थाना प्रभारी सूचित कुमार ने बताया कि शिक्षक पर गोलीबारी मामले में शिक्षक के फर्द बयान पर उसके भाई जय प्रकाश यादव व दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

मालूम हो कि नवगछिया के कोसी पार कदवा ओपी थाना क्षेत्र के कदवा बाजार से आश्रम टोला जाने वाली ईट सोलिंग सड़क पर बुधवार की रात करीब 8:00 बजे आश्रम टोला निवासी शिक्षक सह ग्रामीण चिकित्सक शशिधर यादव को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था. गोली उनके पैर में लगी थी. इसके बाद शनिवार को शिक्षक के फर्द बयान पर कदवा ओपी में मामला दर्ज कर लिया गया है.

