गोपालपुर  : डीडीसी अमित कुमार शनिवार की अहले सुबह गोपालपुर प्रखंड के अभिया गाँव में नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा नदी के तटवर्त्ती गाँवों को खुले में शौच से मुक्ति अभियान की सफलता को लेकर गाँधीगिरी करने पहुँचे. इस मौके पर बीडिओ डा रत्ना श्रीवास्तव सीओ अनिल कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक शंकर पासवान, पूर्व जिला पार्षद विकास कुमार भारती, प्रमुख पति मुकेश सिंह, मुखिया मंगल मंडल , पूर्व मुखिया संजय मंडलIMG_20160807_8450 व मुन्ना मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी देखी गई. शनिवार की सुबह सुबह अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ डीडीसी अमित कुमार अभिया गाँव में घर घर शौचालय को लेकर जागरुकता अभियान चलाया व खुले में शौच को जा रहे ग्रामीणों को गुलाब का फूल देकर अपने अपने घरों में शौचालय बनाने हेतु प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि 2019 तक भागलपुर के हर गाँव को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. बताते चलें कि पिछले माह अभिया गाँव की दो सगी बहनें की मृत्यु शौच करने के दौरान मिट्टी का धसान गिरने के कारण घटनास्थल पर ही हो गई थी. नमामि गंगे परियोजना के तहत शौचालय निर्माण करने वाले लाभुकों को दस हजार रुपये अनुदान देने का प्रावधान है. लेकिन नियम की जटिलता के कारण शौचालय निर्माण की गति जोर नहीं पकड़ पा रही है. जबकि पन्द्रह अगस्त तक शौचालय निर्माण करने की अंतिम तिथि निर्धारित किया गया था. विकास मित्र बबलू कुमार दास की सक्रिय भागीदारी देखी गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *