नवगछिया : जाहान्वी गंगा घाट पर तीसरी सोमवारी को गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. हजारों की संख्या में गंगा स्नान के बाद जल भर कर सनकल्प कर जलाभिषेक के लिए विभिन्न शिवालय के लिए प्रस्थान किया. गंगा घाट पर गंगोत्री जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन कुमार मंडल के साथ दयानन्द सरस्वति, सच्चीदानन्द दास, दिनेश मंडल, सिन्टु अकेला, प्रभात कुमार, शषि कुमार मुन्ना कुमार अन्य ग्रामिण बमं की सेवा में लगे हुए थे. वहीं बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने जाह्नवी चौक स्थित जाहनेश्वर महादेव ज्योतीर शिवलींग मे जल चढ़ाया.

गुलशन मंडल ने कहा कि जाहान्वी गंगा घाट पर प्राचीनकाल से ब्रह्नमबाबा स्थान है. जाहान्वी घाट का नामाकरन पिछले सावन में किया गया. यहाँ सावन के हर रविवार को बनारस के पंडित द्वारा विधि विधान से जाह्नवी गंगा महाआरती कमिटी के निगरानी में करवाया जाता हैं. हर सोमवारी लाखो की जनसंख्या में डीजे बाजा के साथ जल भरकर जाते है.

मुख्यतय सिंगेशर धाम, बोरनेश्वर धाम मड़वा एवं नवगछिया, तेतरी, मधेपुरा पूर्णिया, सहरसा, किशनगंज छोटे बड़े मन्दिर के नाम से गंगा स्नान के बाद जल भरकर प्रस्थान करते हैं. वहीं सावन की तीसरी सोमवारी को अनुमंडल के विभिन्न शिवालय में श्रद्धालुओं की भीड़ पूरे दिन लगी रही. पूरे दिन शिव भक्त शिवालय पहुच कर भगवान भोले का जलाभिषेक किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *