नवगछिया: सावरिया सरकार नवगछिया के द्वारा हो रहे तृतीय श्री श्याम वार्षिक महोत्सव प्रीत के रंग सांवरे के संग कार्यक्रम के अवसर पर निकाले गए निशान शोभा यात्रा में बाबा गणिनाथ सेवा समिति द्वारा नवगछिया मार्केट स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सेवा शिविर लगाया गया ।

जिसमे गणिनाथ सेवा समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर निशान शोभा यात्रा में चल रहे सभी भक्तों का शीतल जल, शर्बत,मिठाई और टॉफी एवं पुष्प बर्षा कर स्वागत किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गणिनाथ सेवा समिति के चन्द्रगुप्त साह निरंजन साह, शंकर साह अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ,अशोक गुप्ता, विष्णु साह ,विवेकानंद साह, राजु आर्ट, धर्मेन्द्र कुमार ,सुमित कुमार ,मुकेश साह, गोपी, अरविन्द,अंकित ,राजेश, पवन ,आशीष ,आर्यन, डब्लू समेत सभी सदस्य लगे हुए थे ।

इस मौके पर पूर्वांचल बिहार झारखण्ड वैश्य सभा के महामन्त्री अशोक गुप्ता, अखिलेश भगत ,अजय सिंह कुशवाहा ,गणेश साह , सुमित भगत ,अजित बाबा, आदि लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *