गोपालपुर : पिछले छह महीने से इस्माईलपुर प्रखंड के निज टोला फुलकिया स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा एमडीएम नहीं दिये जाने व विद्यालय में पठन-पाठन नहीं होने की शिकायत पर जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ततकाल विद्यालय पहुँच कर इसकी सूचना बीईओ दिनेश प्रसाद व साधनसेवी भुपेश सिंहा को देकर ततकाल एमडीएम चालू करने को कहा .

साधनसेवी ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी लेकर ततकाल एमडीएम शुरु करवाया जायेगा .बीईओ दिनेश प्रसाद ने बताया कि जिला पार्षद की शिकायत के आलोक में कडी कार्रवाई की जाएगी.

जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका के हटाये बिना विद्यालय की व्यवस्था में सुधार नहीं हो सकता है .24 घंटे में सुधार करने का समय दिया गया है.सुधार नहीं होने पर जनता के सहयोग से आन्दोलन किया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *