नवगछिया: जीबी कॉलेज, नवगछिया के तीन छात्रों का अग्निवीर भर्ती में चयन होने पर कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है। चयनित छात्रों में आशुतोष कुमार (नगरह, नवगछिया), सौरभ कुमार (नवगछिया) एवं कृष्ण कुमार (खरीक बाजार, भागलपुर) शामिल हैं।

छात्रों की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. मो. अर्शदुज्जमा, प्रधान सहायक मो. रिजवान अली सहित कॉलेज के अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) दिव्य प्रियदर्शी ने कहा कि इन छात्रों ने अपनी मेहनत, अनुशासन, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रों बल्कि पूरे कॉलेज परिवार के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित छात्र भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर राष्ट्र की सुरक्षा, सम्मान और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। साथ ही उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इन छात्रों से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *