ढोलबज्जा: खैरपुर कदवा के चांय टोला में सोमवार की रात करीब आठ बजे राजगीर मंडल के घर खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई. आग की लपटे इतनी तेज थी की उस पर काबू कर पाना किसी का हिम्मत नहीं हो रहा था.

कोई चारा न देख राजगीर मंडल के परिवार द्वारा जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर से निकल रहे चिंगारी को मोटे कपडों में लपेटते हुए उसे उठाकर, दुर्गा मंदिर के पीछे कोसी धार में फेंका.

जिससे भारी जान-माल की क्षति होने से बचाया गया. उक्त घटना की जानकारी सरपंच बिरेन्द्र कुमार मंडल ने दी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *