नवगछिया :- नवगछिया में विगत 2 माह के दौरान दो दर्जन से भी ज्यादा लोगों की सिलसिलेवार रूप से हत्या की घटना को देखकर भागलपुर के सांसद बुलो मंडल ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है. यहां की विधि व्यवस्था ठप हो चुकी है. अपराधी दिनदहाड़े लोगों का नरसंहार कर रहे हैं. घर में घुसकर दलित लोगों की हत्याए की जा रही है. राह चलते लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है. पिछड़े वर्ग की महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार टूटी है और जब से भाजपा और जदयू की गठबंधन की सरकार बनी है, तब से यहां अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है. लोग अपराधियों के रहमों करम पर जीने को विवश हैं. वहीं दूसरी ओर सांसद बुलो मंडल ने खासकर नवगछिया पुलिस जिले में लगातार हो रही हत्याओं पर इसके लिए पूर्ण रूप से राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं यहां के स्थानीय पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि इसकी पूर्ण जिम्मेवारी लेते हुए नैतिक रुप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए.

आगे उन्होंने कहा कि नवगछिया की घटना को देखते हुए मैं पूरी तरह से आहत हूं. इसके लिए मैंने आज ही राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी एवं राज्य के डीजीपी से बात की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवगछिया में बढ़ते अपराध को लेकर जल्द कार्रवाई करने की बात कही है. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाती है तो युवा राजद के द्वारा इसके लिए उग्र आंदोलन करने को उतारू हो जाएंगे.

 

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet