खरीक: भागलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने नरकटिया और गौरीपुर के मृतक चारों युवकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. इस अवसर पर सांसद ने परिजनों से धैर्य रखने की अपील की. सांसद ने कहा कि इस विपत्ति की घड़ी में आप का सांसद बुलो मंडल आपके साथ हैं.इस तरह निर्दोष युवकों की हत्या मानवता के नाम पर कलंक है.इस तरह की वारदात पर अंकुश लगनी चाहिए. सांसद ने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे.हम पीड़ित परिजनों के साथ हैं जो भी बन पाएगा वह सब करेंगे.अपराधी बेलगाम हो गए हैं.निर्दोष युवकों की सामूहिक हत्या हो रही है.

बलात्कार और लूट की घटना सरेआम हो रही है.नवगछिया पुलिस जिला समेत पूरे प्रदेश की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो गई है.नवगछिया में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है. अपराधियों का तांडव जारी है. लोग घर से निकलने में कतराने लगे हैं.लोगों का पुलिस और सरकार से मोह भंग होने लगा है. पुलिस प्रशासन जनता को सुरक्षा देने में विफल साबित हो गई है. ऐसी निकम्मी सरकार को नैतिकता के आधार पर सत्ता से त्यागपत्र दे देनी चाहिए.जिस राज्य में प्रजा असुरक्षित हो उस राज्य में राज्य की मुखिया को सत्ता पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है.यह सुशासन नहीं महाकुशासन की स्थिति है.आम लोग आतंक के माहौल में जीने को बिवश है. गरीबों की बेटों की हत्या हुई है.खिलाड़ी की हत्या हुई है. किसान अपराधियों के आतंक से खेत पर जाने से कतराने लगे हैं.अपराधी हथियार लेकर खुला तांडव कर रहे हैं .पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है .

वारदात हो रही है अपराधी गिरफ्तार नहीं हो रहे हैं .पुलिस हाथ पर हाथ धरे हुई. पुलिस मृतकों पर प्राथमिकी दर्ज कर रही है. ऐसी निकम्मी पुलिस प्रशासन और सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है. पुलिस प्रशासन हत्या के 10 दिनों बाद भी हाथ पर हाथ धरे हुई है. पुलिस अभिलंब मृतक युवकों के लाश की बरामदगी करे. हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस में थोड़ी भी नहीं दिखता और मानवीय पक्ष रह गई है तो इस निर्मम हत्या कांड के आरोपितों और हत्यारों को पुलिस अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजे अन्यथा राजद आंदोलन करने को बाध्य होगी.

अगर पुलिस जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर लेती है तो सांसद होने के नाते सरकार की विफलता के खिलाफ चरमराई विधि व्यवस्था को बहाल करानेने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे. सांसद ने कहा पुलिस पहले लाश को बरामद करें. जिन लोगों ने हमारे समाज के होनहार युवकों की निर्ममता से हत्या की है. ऐसे हत्यारों की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आरोपितों और हमलावरों का मन बढ़ा है.हत्यारे पीड़ित किसान के परिजनों को धमकी दे रहे हैं.

युवक हत्याकांड मामले में पीड़ित परिजनों के साथ न्याय होनी चाहिए.सरकार अपनी कमजोरियों को छिपाने का प्रयास कर रही है .सरकार मृतक के परिजनों को 10- 10 लाख रुपए मुआवजा दे ताकि परिजनों का भरण पोषण हो सके.परिजनों की मांगें पूरी नहीं होगी और अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तो पूरा राजद संगठन परिजनों को साथ लेकर आंदोलन करने को बाध्य होगी.इस अवसर पर सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के साथ नंदू यादव,श्याम कुमार समेत स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *