नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी शातिर अपराधी मुकेश यादव व बीरबन्ना निवासी भीम महत्तों को गुप्त सुचना पर पुलिस बल ने रविवार की देर रात्रि नारायणपुर गांव में सोए अवस्था में दबोचा.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि दोनों शातिर अपराधी शबनम यादव के घुड़सवार गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं इनके विरुद्ध हत्या, गोलीबाड़ी, लुट,छिनतई,

अपहरण जैसे दर्जनों मामला मधेपुरा जिले के सोनामुखी, आलमनगर, रत्तवारा थाना एवं खगड़िया जिले के पसराहा, भ्रतखंड सहित बिहपुर भवानीपुर में कांड दर्ज है.गिरफ्तार दोनों शातिर अपराधी को न्यायिक हिरासत में सोमवार को नवगछिया भेजा गया.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

