खरीक:  खरीक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 रिलायंस पेट्रोल पंप कर्मी से बीते 20 नवंबर को चकमैदा के समीप चार नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार अपराधियों 1300000 रुपये लूट करने के मामले में मंगलवार को खरीक पुलिस ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया निवासी कुख्यात चांगला मियां उर्फ़ चांगला अली और तेतरी के राज कुमार पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

मालूम हो रिलायंस पेट्रोल पंप कर्मी से लूट कांड के मामले में खरीक पुलिस ने बीते 26 नवंबर को नवगछिया के मक्का तकिया निवासी शातिर करण कुमार उर्फ बंटी साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया उक्त मामले का उद्भेदन कर लिया गया है.

उसने अब तक 3 लोगों को जेल भेजा जा चुका है.चांगला मियां और राजकुमार पासवान ने लूट की घटना को स्वीकार किया है. गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस लूटकांड में शामिल अन्य आरोपितों की खोजबीन के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *