नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नवगछिया: रविवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से नवगछिया थाना क्षेत्र का धोबिनिया गांव थर्रा गया. वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गांव के फौजी देवराज उर्फ धर्मवीर उर्फ धन्ना यादव ने अपने सहयोगी साथियों के साथ गांव में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए घटना को अंजाम दिया. गांव में वर्चस्व कायम करने को लेकर फौजी धन्ना यादव ने जमकर गोलीबारी की. अपराधियों ने इस दौरान लगभाग 50-60 चक्र गोली फायरिंग के किया. इस दौरान अपराधियों ने धोबिनिया के रिटायर फौजी अशोक यादव के घर भी जमकर गोलीबारी की. घटना के दौरान गोलीबारी में धोबिनिया निवासी अधिवक्ता मनोज यादव के 22 वर्षीय पुत्र नीलकमल उर्फ अंकुर यादव को सीने में गोली लगी.

युवक को गोली लगने के बात अफरा-तफरी की स्थिति मच गई. भगदड़ के क्रम में एक महिला खुशबू देवी पिता भूटों यादव घायल हो गई हैं. घटना के बाद परिजनों ने घायल अंकुर यादव एवं महिला खुशबू देवी को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया. जहां अंकुर यादव की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया. मायागंज अस्पताल में भी अंकुर की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. अशोक यादव के घर गोलीबारी में उसका स्कार्पियो का शीशा भी चूर हो गया है.

वहीं दीवाल पर भी कई स्थानों पर गोली लगने के निशान हैं. बताया जाता है कि घटना उस समय घटी जब गांव की में स्थित एक पीपल के पेड़ के नीचे गांव की चार पांच महिलाएं रामनवमी को लेकर पूजा पाठ कर रही थी. इसी दौरान धर्मवीर उर्फ देवराज उर्फ धन्नो यादव अपने 12 सहयोगी साथियों के साथ आया और बोला की मेरे अनुमति के बिना यहां पर पूजा कैसे होने लगी. इसके बाद उन्होंने अशोक यादव के पक्ष के दो युवकों को देखा और बोला कि यह दोनों यहां पर क्या कर रहा है. दोनों को गोली मार दो. यह सुनते ही दोनों युवक वहां से भागने लगा.

भागने के क्रम में एक युवक घर में घुस गया जबकि दूसरे युवक अंकुर यादव को धन्नो यादव ने पीछे से गोली मार दी. अंकुर को पीठ में गोली लगी जो सीने को पार करते हुए निकल गई. अंकुर यादव की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया एसपी पंकज कुमार सिन्हा, एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, नवगछिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु, कदवा थाना अध्यक्ष सूचित कुमार, परवत्ता थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव, नवगछिया नदी थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश दूबे, अनि ए के आजाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जहां पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए सघन छापेमारी की. लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी घटनास्थल से भागने में सफल रहे.

जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से सात खोखा, दो प्वाइंट गोली का अग्रिम भाग भी बरामद किया है. एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है. गोलीबारी में एक युवक को गोली लगी है. जबकि भागदौड़ के बीच एक महिला घायल हुई है. घटना पुरानी रंजिश में वर्चस्व की लड़ाई के कारण होने की बात सामने आ रही है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. वही मामले में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. घटना में संलिप्त सभी अपराधी में कुछ अपराधियों के नाम सामने आए हैं. घटना के दौरान कुल 12 अपराधी शामिल होने की बात सामने आई है. जिसे कुछ अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी.

 

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet