नवगछिया: राम राम राम नाम से गुंजायमान हुआ नवगछिया बाजार श्री पंचमुखी बालाजी धाम मंदिर नवादा में आज लगभग 20 हजार भक्तों ने भव्य निशान शोभायात्रा में भाग लेकर पंचमुखी बालाजी धाम में अपना निशान अर्पण किया।

इस भव्य निशान शोभायात्रा में गोपाल गौशाला नवगछिया में गोसाईगांव, तेतरी, तुलसीपुर, राजेंद्र कॉलोनी, नवगछिया, नया टोला, प्रोफेसर कॉलोनी, नवादा, मकंदपुर एवं अन्य जगहों के भक्तों ने निशान यात्रा में शामिल हुये वही स्वयंसेवी संस्था श्रीश्याम भक्त मंडल, सांवरिया सरकार, मित्र सेवा संघ, मारवाडी युवा मंच, कसौधन वैश्य पंचायत समिति, मारवाड़ी जागृति शाखा, युवा व्यवसाई मंच एवं अन्य समाज सेवी संस्था के द्वारा रास्ते मे जल शर्बत फलाहार आदि ने आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शोभा यात्रा की विधि व्यवस्था को बनाए रखने में नवगछिया नगर, नवादा एवं आस पास के गावों के भक्तों ने मंदिर भक्त के साथ अपना योगदान दिया। निशान यात्रा से पुरा नवगछिया राममय हो चुका था जिधर देखो उधर ही राम नाम से गूंज रहा था चारों तरफ निशान लिए भक्त नजर आ रहे थे।

बताते चले कि इस भव्य निशान यात्रा में सबसे विशेष बात यह थी कि बाजार एवं आस पास के गावों के सभी व्यवसाई वर्ग के लोगों ने अपनी अपनी दुकान बंद कर भव्य निशान शोभायात्रा में भाग लिया। इस भव्य निशान शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन की भी काफी चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था थी।


पुलिस प्रशासन के तरफ से खुद आरक्षी उपाधीक्षक मुकुल कुमार रंजन पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाले हुए थे, ये बात लोगो की चर्चा का विषय बना हुआ था। नगर पंचायत के द्वारा भी सड़कों की काफी साफ सफाई पर ध्यान दिया गया। वही नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी के साथ थानाध्यक्ष भी यात्रा में शामिल थे।

इस निशान शोभायात्रा में यात्रा में कौन कौन शामिल नही थे इसलिए किसी का नाम लिख पाना संभव नही है। कहा जाय इस यात्रा में पूरा नवगछिया अनुमंडल के शिक्षकगण एवं समाज के सभी गणमान्य व्यक्ति, बूढ़ा, बच्चा, महिला , युवती तक इस निशान शोभा यात्रा में शामिल थे।

यहा  से पूरा वीडियो देख सकते है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *