नवगछिया: युवती की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में गोपालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला 9 जून 2026 का है। पीड़ित द्वारा गोपालपुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि पचगछिया निवासी मो. दिलवर ने उसकी बहन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।

शिकायत के मुताबिक, जब पीड़ित ने इस संबंध में मो. दिलवर से पूछताछ की, तो आरोपी और उसके 2-3 सहयोगियों ने वादी तथा उसके चाचा के साथ मारपीट की। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए गोपालपुर थाना में कांड संख्या-193/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी मो. दिलवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गुरुवार को एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में गिरफ्तारी की पुष्टि की गई। गोपालपुर थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....