img-20160908-wa0001

भोजपुरी गाने के सुपरस्टार गुड्डू रंगीला जहां गीत संगीत के क्षेत्र में अपना एक अलग स्थान बनाते हुए इतनी ख्याति प्राप्त कर चुके हैं वहीं उनके उपर धोखाधारी और जालसाजी का आरोप उनके प्रशंसकों के लिए शर्मनाक विषय बना हुआ है। जी हाँ, भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध गायक गुड्डू रंगीला को धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी का आदेश दिया है। बताया जाता है कि खैरा थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी पंकज कुमार सिंह ने 8 वर्ष पूर्व गुड्डू रंगीला पर धारा 406, 420 के तहत एक मामला दर्ज कराया था। मामले के आरोप में कहा गया था कि पंकज ने गुड्डू रंगीला को अपना एक गीत लिख कर भेजा था। जिस पर रंगीला ने गाने की सहमति दे दी थी और कहा कि उस पर धुन तैयार किया जा रहा है लेकिन कुछ दिनों के बाद उन्होंने गीत के शीर्षक को बदल कर अमरेंद्र अर्पण के नाम से खुद का एलबम बना लिया था।बताते चलें कि व्यवहार न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी दिव्या शेखर ने सीआरपीसी की धारा 70 के तहत भोजपुरी गायक गुड्डू गिरी उर्फ गुड्डू रंगीला को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। जो उनके प्रशंसकों के बीच शर्मनाक विषय बन चर्चित हो रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *