टीबी एक संक्रामक रोग है जो कि माइक्रोबैक्टीरिया टीबी के कारण होता है। वर्षों तक इसे गरीबों की बीमारी माना जाता रहा है। लेकिन पिछले कुछ सालों में दुनियाभर के तमाम बड़े-बड़े शहरों में अपर मिडिल क्लास और हाई क्लास माने जाने वाले लोगों में यह रोग पैर पसार चुका है। 24 मार्च को पूरी दुनिया में टीबी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर टीबी के इलाज, बचाव के उपाय और इसकी गंभीरता पर तमाम बातें होती हैं और शोध भी पेश किए जाते हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

24_03_2017-tb-precautions

टीबी के लक्षण और उससे बचने के उपाय
टीबी के लक्षण

  • भूख न लगना, कम लगना और वजन अचानक कम हो जाना।
  • बेचैनी एवं सुस्ती छाई रहना, सीने में दर्द का एहसास होना, थकावट रहना व रात में पसीना आना।
  • हलका बुखार रहना, हरारत रहना।
  • खांसी आते रहना, खांसी में बलगम आना तथा बलगम में खून आना। कभी-कभी जोर से अचानक खांसी में खून आ जाना।

ये हैं टीबी से बचने के आसान उपाय

  • दो हफ्तों से अधिक समय तक खांसी रहती है, तो डॉक्टर को दिखाएं और बलगम की जांच करवाएं
  • बीमार व्यक्ति से दूरी बनाए रखें।
  • रोगी से मिलने जा रहे हों तो मास्क पहनें।
  • समय पर खाना खाएं।
  • आपके आस-पास कोई बहुत देर तक खांस रहा है, तो उससे दूर रहें।
  • किसी बीमार व्याक्ति से मिलने के बाद अपने हाथों को जरूर धो लें।
  • पौष्टिक आहार लें जिसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर हों, क्योंकि पौष्टिक आहार हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।

टीबी का बेजोड़ इलाज – डॉट्स
डॉट्स पद्वति से मरीज इलाज कराता है तो उसे टीवी जैसी घातक बीमारी से मुक्त होने में 10 महीनों से भी कम समय लगता है। इसके लिए शर्त बस यही है कि दवा नियमित और रोज लेनी है। जो लोग बीच में दवा खाना छोड़ देते हैं, उनके टीबी के कीटाणु नष्ट नहीं होते, बल्कि दवा के प्रति प्रतिरोध उत्पन्न कर लेते हैं।

डॉट्स विधि के अन्तर्गत चिकित्सा के तीन वर्ग हैं पहला, दूसरा व तीसरा। प्रत्येक वर्ग में इलाज का गहन पक्ष व निरंतर पक्ष होता है। इस दौरान हर दूसरे दिन, सप्ताह में तीन बार दवाइयों का सेवन कराया जाता है।

आज टीबी का इलाज मुमकिन है और सरकार द्वारा यह सुलभ व मुफ्त उपलब्ध है तो इसके इलाज में झिझक कैसी। आइए साथ मिलकर विश्व टीबी दिवस पर इसे दूर भगाने की शपथ लें…

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet