नवगछिया: श्रावण माह की दूसरी  सोमवारी के मौके पर अनुमंडल के विभिन्न शिवालयों में सुबह तीन बजे से ही शिवक्तों द्वारा जलाभिषेक का दौर शुरु हुआ जो पूरे दिन चला। सुबह तीन बजे से ही मंदिरों की घंटी एवं हर हर महादेव के जयकारों से पूरा वतावरण भक्ति मय हो गया।

भागलपुर बरारी घाट से हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने गंगा स्नान कर जल भर कर नवगछिया गोशाला स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान भोले का जलाभिषेक किया। मंदिर में पूरे दिन शिव भक्तों की भीड़ लगी रही। दोपहर बाद से बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियों ने भगवान भोले का जलाभिषेक व पूजा अर्चना की।

गोपाल गोशाला के जगतपतिनाथ महादेव मंदिर के पंडित अजीत पांडेय ने बताया कि प्रथम सोमवारी के मौके पर भगवान भोले का भव्य श्रृंगार पूजा एवं जलाभिषेक किया गया। सोमवार को लेकर नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *