नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक गांव में घर में पंखा लगाने के क्रम में बिजली के करंट की चपेट में आने से हरनाथचक निवासी ट्रैक्टर चालक शैलेंद्र मंडल पिता बाबूलाल मंडल की मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि शैलेंद्र मंडल घर में पंखा लगा रहा था.

इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया. करंट लगने के बाद गंभीर हालत में परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया. जहां अस्पताल में चिकित्सक ने ट्रैक्टर चालक शैलेंद्र मंडल को मृत घोषित कर दिया.

शैलेंद्र मंडल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी ललिता देवी अपने पति के शव पर दहाड़ मारकर रो रही थी. साथ ही उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे भी पिता के संग पर चीख-चीखकर रो रहे थे। शैलेंद्र की मौत से जहां परिजनों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है. वही इस घटना से गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है.

video

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *