arun-yadav-20160915_170058

Whatsapp group Join

नवगछिया : डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जी का जनसंवाद सभा को ऐतिहासिक देख कर भाजपा के लोग सदमे में है. इसीलिए  चुनाव हारने के बाद  हताश और निराश होकर लोगो को दिग्भ्रमित करने वाला बयान भाजपा के पूर्व विधायक ई.शैलेन्द्र कुमार दे रहे है. राजद  महागठबंधन की एकता से पहले भाजपा को अपने गठबंधन की चिंता करनी चाहिए अपने गिरिवान में झाकना चाहिए. महागठबंधन पूरी तरह मजबूत है और बिहार के विकास के लिए काम कर रही है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जी का एक ही लक्ष्य है. बिहार को विकसित प्रदेश बनाना उसी उद्देश्य से  भागलपुर प्रमंडल में अनेकों विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उदघाटन किया गया और जनसंवाद सभा के माध्यम से लोगो से संवाद स्थापित किया. लगातार बिहार में विकास कार्य जारी है अगर यह भाजपा के लोगो को नही दिखता है तो आंख का ईलाज करवाले. भाजपा के पूर्व विधायक ई शैलेन्द कुमार का यह आरोप हास्यपद और बेतुका है कि विनोद यादव के परिजनों को डिप्टी सीएम तेजस्वी जी से सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने नही मिलने दिया गया. विनोद यादव जी के परिजन मिलने कहाँ गये थे की मिलने नही दिया गया. डिप्टी सीएम का अधिकारिक तोर पर जो निर्धारित कार्यक्रम तय था वही-वही वो गये.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet