IMG_20160731_6853

खरीक : गंगा कोसी के जल स्तर में कमी होने के साथ ही कटाव की रफ्तार तेज हो गयी है.जिससे तटीय इलाकों में दहशत है. राघोपुर में कटाव तेज हो गया है.कटाव तेज होने कटाव का दायरा बढ़ता जा रहा है. कटाव प्रभावित क्षेत्र के समीप महज पॉच फीट चौड़ा ध्वस्त तटबंध का भाग बचा है जो कभी भी ध्वस्त हो सकता है. कटाव तेज होने पर कभी भी गंगा में आयी बाढ़ का पानी राघोपुर में फैल सकता है. कटाव तेज होने से राघोपुर के लोगों में दहशत है. राघोपुर में हो रहे कटाव को रोकने के लिये बाढ़ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह और प्रकाश चन्द्र ने राघोपुर में हो रह कटाव का निरीक्षण कर सोमवार को अभियंताओं को हाथी पांव तकनीक से कटाव नियंत्रित करने का निर्देश दिया है. सोमवार को हाथीपांव तकनीक का प्रयोग कर कटाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं कोसी नदी के जल स्तर में थोरी कमी होने के बाद पीपड़पाती और सिहकुंड में कोसी  कटाव शुरू हो गया है जिससे तटीय लोगों में दहशत है. जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता उमेश मुखिया ने कहा राघोपुर में कटाव रोकने के लिये हाथीपांव तकनीक का प्रयोग कर बचाव काराय किया जा रहा है कटाव नियंत्रित है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *