चेहरे पर पहले ही लगा लें वैसलीनयुक्त क्रीम अथवा तेल, रासायनिक की जगह हर्बल रंगों का करे प्रयोग

7bihpur1

बिहपुर: होली रंग,उमंग,उल्लास व मस्ती का त्योहार। मगर इस त्योहार पर आपकी जरा सी असावधानी आपके लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकती। इसलिए बाजारों में रंगों की खरीदारी में सावधानी बरतें। रासायनिक की जगह हर्बल रंग व गुलाल का प्रयोग करें। उक्त बातें बिहपुर के डा.राजेष कुमार ने कही। डा.राजेश  ने बताया कि आप रंगों के खरीदने के समय खुद से ही रासायनिक रंग व हर्बल रंगों की जांच कर सकते है। कैसे रासायनिक रंग स्वच्छ पानी में गिरने के साथ ही सतरंगी रंग छोड़ता है। वहीं हर्बल रंग पानी में गिराने पर पहले वह सीधे सतह पर आ जाता है फिर धीरे धीरे फैलता है। वहीं दोनों रंगों को सूंघकर भी अंतर पता किया जा सकता है। डा.राजेष ने सलाह दिया कि होली पर चेहरे व बालों में रंगों को लगाने से बचें।रंग लगाने व होली खेलने से पहले वैसलीनयुक्त क्रीम ,सनस्क्रीन लोशन या क्रीम अथवा तेल लगा लें। ऐसा करने से चेहरे पर रासायनिक रंगों के दुश्प्रभाव से बचा जा सकता है।वहीं अगर रासायनिक रंगों के दुश्प्रभाव का त्वचा पर कोई लक्षण जैसे खुजली, जलन दिखें तो खुद से या मौखिक दवाई न खाएं बल्कि कोई भी दवा खाने से व क्रीम या लोशन त्वचा पर लगाने से पहले डाक्टर से सलाह जरूर ले लें। आंख में जाने पर रासायनिक रंगों के दुश्प्रभाव से आंखे खराब भी हो सकती है। मोबिल, ग्रीस व अन्य रसायन आदि का प्रयोग  होली पर न करें। इससे त्वचा पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *