Total Downloads: 86
नवगछिया : ईद के मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए नवगछिया अनुमंडल सभागार में एसडीओ डॉक्टर आदित्य प्रकाश के नेतृत्व में अनुमंडल के सभी बीडीओ, सीओ, थानाप्रभारी और जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों के साथ बैठक कर डीजे पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया. बैठक में आये सभी अधिकारियों को कहा गया कि ईद के मौके पर अपने अपने क्षेत्र में ऐसे ऐसे जगहों को चिह्नित करें जहाँ ईद मनाया जाता है वैसे जगहों की विशेष निगरानी रखें. उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रखंडों का थाना क्षेत्र में संवेदनशील जगहों को पहले ही चिन्हित कर लें और वहां पर पुलिस पदाधिकारियों वह दंडाधिकारियों की तैनाती करें. उन्होंने कहा कि समय से पहले ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद रहें. अनुमंडल पदाधिकारी ने गोपालपुर के संबंधित पदाधिकारियों को कहा की पकड़ तकिया पंचगछिया आदि जगहों पर विशेष नजर रखें. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को ईद के दिन सघन गश्त करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार रंजन, गोपालपुर के थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, खरीक के थानाध्यक्ष सुदीन राम, रंगरा के थानाध्यक्ष एके आजाद आदि पदाधिकारियों के साथ नवगछिया अनुमंडल के सभी रियो बीडीओ व थानाध्यक्षों की उपस्थिति देखी गयी.

