गोपालपुर : पाँच प्रतिशत लोग समाज में अशांति फैलाते हैं. 95 प्रतिशत लोग समाज में मूकदर्शक बन कर समाज में रहना चाहते हैं. 95 प्रतिशत लोग यदि पुलिस को सहयोग करें ताकि समाज में कानून व्यवस्था कायम रह सके. भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुशील मान सिंह खोपडे ने इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के इंटरस्तरीय विद्यालय में आयोजित पुलिस पब्लिक समन्वय समिति द्वारा आयोजित बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण समारोह के मौके पर कहा.
Total Downloads: 105
उन्होंने कहा कि एक लाख की आबादी पर मात्र 75 पुलिस के जवान मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि आगे बढने के लिये शिक्षा ही एक उपाय है.उन्होंने कहा कि प्रतिभा कहीं भी हो सकती है. उन्होंने कहा कि स्कूल का उपयोग करना सबों की जिम्मेदारी समाज के सभी लोगों की है. उन्होंने कहा कि इस्माइलपुर जैसे क्षेत्र में इस प्रकार का आयोजन करने के लिये उन्होंने समिति के सदस्यों की प्रशंसा की.

मुख्यालय डीएसपी पी के झा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से पुलिस व पब्लिक में आपसी सहयोग के वातावरण से अब अपराधियों की खैर नहीं है. विकास कार्यों में बाधा डालने वाले अपराधियों की अब नहीं चलने वाली है. सुजीत मंडल ने प्रतिदिन पुलिस गश्त करने की माँग की ताकि अपराध पर अंकुश लगे. उमाकांत यादव ने लक्ष्मीपुर में ओपी की माँग पुलिस महानिरीक्षक से की. आईजी सुशील मान सिंह खोपडे का स्वागत स्कूली छात्राओं ने स्वागत गान से किया. इस्माइलपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने मेमैंटो आईजी को प्रदान किया.

