नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिले के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे भिट्टा पुल के पास संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान इस्माईलपुर निवासी मालिक कुमार, पिता सुधीर मंडल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें हथियार और कारतूस बरामद हुए।

नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में इस्माईलपुर थाना कांड संख्या 173/26, दिनांक 17 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया है।

मामले में धारा 25(1-बी) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और मामले की आगे की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *