नवगछिया। शराबबंदी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरव कुमार, निवासी जयरामपुर, झंडापुर, भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 17 सितंबर 2026 को झंडापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
Total Downloads: 272
पुलिस के अनुसार, सौरव कुमार के इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
मामला 25 जनवरी 2026 का है। उस दिन झंडापुर थाना क्षेत्र में एनएच-31 स्थित श्रवण लाइन होटल से पुलिस ने 3249 लीटर विदेशी शराब बरामद की थी। इस संबंध में झंडापुर थाने में कांड संख्या 17/26 दर्ज किया गया था।

नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी।
इसी क्रम में सौरव कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
