लोगों ने कहा जलपरी ने लिया है जन्म
Total Downloads: 383
नवगछिया : इस्माइलपुर गांव के वरुण मंडल की पत्नी ने एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया. बच्चे के कमर से ऊपर का भाग मानव के तरह था जबकि नीचे का भाग जलपरी के जैसा दिख रहा था.
बात फैलते ही बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी लोगों का कहना था कि जल परी ने जन्म लिया है. गांव के ही मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची जन्म लेने के कुछ देर बाद ही मर गई थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चे का दोनों पैर आपस में इस कदर सटा हुआ था कि देखने से प्रतीत होता था कि नीचे का भाग मछली के पूंछ जैसा है. वार्ड सदस्य मनोज कुमार ने बताया की बच्ची के जन्म लेने और उसकी मृत्यु हो जाने के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है. इधर मुख्य प्रतिनिधि मनोहर कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए कहा कि गांव के लोग इस तरह के वाक्य को पहली बार देख रहे थे इसलिए लोगों में बच्चे का जन्म लेना कोतूहल का विषय बना हुआ था. मुखिया प्रतिनिधि ने वरुण मंडल के घर जाकर मामले की पूरी जानकारी ली और इस्माइलपुर पिएचसी के चिकित्सकों से भी संपर्क साधा.

