नवगछिया : रंगरा प्रखंड महिला प्रसार पदाधिकारी रंगरा चौक बसंती घोष आज सेवानिवृत्त हो गई. इनके सेवानिवृत्ति पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रंगरा चौक के वेश्म में विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर प्रखंड  विकास पदाधिकारी रंगरा चौक राकेश कुमार ठाकुर, अंचलाधिकारी तरुण कुमार केसरी ,उप प्रमुख प्रवीण कुमार पंकज ने संयुक्त रुप से बसंती घोष को फुल माला और बुके देकर सम्मानित करते हुए विदा किया. इस अवसर पर बोलते हुए बीडीओ  राकेश कुमार ठाकुर ने कहा जिस तरह प्रकृति में हर दिन सूर्योदय और सूर्यास्त देखने को मिलता है उसी प्रकार सरकारी सेवा में आने के बाद एक निर्धारित अवधि के उपरांत सेवानिवृत्त होना पड़ता है. अपने सेवाकाल के दौरान अगर हर सरकारी कर्मी पूरी निष्ठा  और लगन के साथ अपना कर्तव्य पूरा करें तो यह यादगार बन जाता है. अंचलाधिकारी तरुण कुमार केसरी ने कहा कि बसंती घोष एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार पदाधिकारी थी. दूसरी ओर उप प्रमुख प्रवीण कुमार पंकज ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि बसंती घोष ने तेरह वर्षों तक महिला प्रसार पदाधिकारी के रूप में लोगों की सेवा की जो सराहनीय है. इनके सेवा काल के दौरान मुझे प्रमुख पद पर भी काम करने का मौका मिला है. इस तेरह वर्षों के लंबे कार्यकाल के दौरान इनके विरुद्ध  कभी भी लोगों की शिकायत नही मिला. इनके अच्छे आचरण से सरकारी कर्मचारी को प्रेरणा लेनी चाहिए. इस अवसर पर उपस्थित प्रखंड कर्मियों का गला रुंध गया. मौके पर लिपिक अजय कुमार, सुजीत कुमार, प्रखंड नाजीर प्रेम कुमार चौधरी के अलावा  दर्जनों लोग उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *