ढोलबज्जा: चौसा प्रखंड अंतर्गत बाबा बिशु राउत सेतु के संपर्क पथ पर, गरैया के पास ईट भट्टा व कृष्णा धर्मकांटा समीप शुक्रवार के दिन टेम्पो पलटने से उस पर सवार 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का ईलाज चौसा पीएचसी में किया जा रहा है. वहीं जितेंद्र कुमार मंडल (30) पिता लखन मंडल व बविता देवी (25) पति जितेंद्र मंडल की नाजुक स्थिति को दख उसकी बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच (मायागंज) भागलपुर भेजा गया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 119
मालूम हो कि इस ऑटो पर सवार सभी लोग आलमनगर के इटहरी पंचायत अंतर्गत भ्रमरपचर गांव से महादेवपुर घाट गांगा स्नान करने जा रहे थे. जिसमें पांच बच्चे, पांच महिलाएं, पांच पुरष व एक चालक समेत कुल सोलह लोग सवार थे. जैसे ही ऑटो भटगामां से आगे ईट भट्टा के पास पहुंचे कि उसी समय एक बाइक सवार आचानक धर्म काटा की तरफ से उसके आगे ही फोरलेन सडकों पर आ गया. जिसे बचाने टेम्पो चालक ने एकाएक ब्रेक लगाकर, बचाने का प्रयास किया लेकिन, तबतक टेम्पो असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई. घटना की सूचना मिलते ही चौसा थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर हादसे की तहकीकात की. वहीं चौसा थान में ऑटो समेत चालक को पुलिस देर रात तक पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

