प्रेमी-प्रेमिका ने भागकर शादी रचा ली तो लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने लड़के वालों पर दबाव बनाना शुरू किया तो लड़का पक्ष के लोग लड़की का कोर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंचे। लड़की पक्ष के लोग भी कोर्ट पहुंचे और जमकर हंगामा मचाया।

हंगामे के बाद मुंगेर व्यवहार न्यायालय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। लड़की पक्ष के लोगों का कहना था कि हमारी बेटी वापस करो, तो वहीं लड़का पक्ष का कहना था कि लड़की ने अपनी मर्जी से शादी की है और हमारी बहू है।

इस मामले को लेकर उपजे विवाद में सोमवार को कोर्ट परिसर में दोनों पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि, कोर्ट परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों ने हस्‍तक्षेप कर दोनों पक्ष को शांत कराया। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग में अर्पण सिंह और लडकी सोनी कुमारी (काल्‍पनिक नाम) ने घर से भाग कर शादी रचा ली।

इस मामले को लेकर लडकी के परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने लडका पक्ष पर दबाव बनाना शुरु कर दिया। इसके बाद सोमवार को लडका पक्ष के लोग अपने अधिवक्‍ता के माध्‍यम से लडकी को लेकर न्‍यायालय में धारा 164 का बयान दर्ज कराने पहुंचे थे।

यह जानकारी होने के बाद लडकी पक्ष के लोग भी न्‍यायालय पहुंच गए। जहां लडकी पक्ष के लोग लडकी को सौंप देने की मांग करने लगे। लेकिन, लडका पक्ष किसी कीमत पर लडकी के परिजन को लडकी से मिलने नहीं दे रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे से उलझ गए।

बाद में पुलिस ने हस्‍तक्षेप कर दोनों पक्ष को शांत कराया। इधर, लडकी ने लडका के पक्ष में बयान दर्ज कराया। जिसमें लडकी ने अपनी मर्जी से अर्पण सिंह से शादी करने की बात कही। वहीं, अपने अभ‍िभावक पर प्रताडित करने का आरोप भी लगा दिया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *