नीतीश कुमार की  सरकार ने राज्यकर्मियों को दीवाली से पहले बड़ा गिफ्ट दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने महंगाई भत्ता में एक फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है।

आज हुई कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता को चार फीसदी से बढ़ाकर पांच फीसदी करने को लेकर मुहर लगायी गयी है। सरकार के इस फैसले राज्यकर्मियों और पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा।

कैबिनेट की बैठक में कुल 40 एजेंडों पर लगी मुहर 

इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में आज कुल 40 एजेंडों पर मुहर लगायी गयी। इससे पहले बीते दिनों राज्य कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी थी। इन फैसलों में एक महत्वपूर्ण फैसला राज्य सरकार के कर्मियों एवं मंत्रियों के निजी कर्मियों से संबंधित था।

राज्य कैबिनेट ने फैसला लिया था कि अब उन्हें चार श्रेणियों में आवास भत्ता दिया जायेगा। ये भत्ते चार प्रतिशत, छह प्रतिशत, आठ प्रतिशत एवं 16 प्रतिशत श्रेणी में होंगे। अबतक आवास भत्ता तीन श्रेणियों में दिया जाता रहा है।

इसके साथ ही राज्य कैबिनेट ने निर्णय लिया कि यात्रा भत्ता तीन स्लैब में दिये जायेंगे, जो 1500 रुपये, तीन हजार रुपये एवं चार हजार रुपये में बंटे होंगे।

राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को 200 से 1000 रुपये का मेडिकल भत्ता भी देगी। वहीं हाल ही में राज्य कैबिनेट ने सातवें वेतनमान के तहत इन श्रेणियों में भत्ता देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए यह नीतीश कुमार सरकार का दीवाली गिफ्ट है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *