बिहपुर: औलियाबाद में जल बचत को लेकर मुखिया नूतन मिश्रा के अगुवाई में अभियान चलाया गया। अभियान की प्रारम्भ औलियाबाद मध्य विधालय में हुआ जहाँ जल संरक्षण करने का शपथ छात्र छात्राओ और शिक्षकगण ने भी लिया।

Whatsapp group Join

वही कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए मुखिया नूतन मिश्रा ने कहा की पानी के बिना हमारा जीवन व्यर्थ है दुनिया के बड़े बड़े डॉक्टरों का कहना है बीमारी सिर्फ और सिर्फ पानी के कारण हो रहा है, आसपास के गाँव में पानी के कारण काफी बीमारी हो रही है। इसको रोकने का बस एक ही उपाय है ‘जल बचत’। अन्यथा वह दिन दूर नही पानी की जो किल्लत राजस्थान और दिल्ली की तरह हो जाय वह किल्लत हमारे बिहपुर हो जायेगा। आइये हमलोग शपथ लेते है पानी का जितना जरुरी है उतना ही खर्च करेंगे,आपके और हमारे बचाये हुए पानी से किसी की प्यास बुछ सकती है। यह जल बचत कार्यक्रम पंचायत के सभी स्कूलों में होगी । वही पूर्व मुखिया सुनील मिश्रा ने कहा की इसे समाजहित में लाये गए ‘जल बचत अभियान’ की जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है “जो जल बचाएगा वह स्वर्ग को पायेगा” । पंसस पिंटू शर्मा ने कहा की जल पृथ्वी के अनमोल रत्न है इस रत्न की रक्षा करे। बिना इसके हमारा जीवन सुखी नही रह सकता,हम लगातार जल का स्तर गिरने के कारण बीमारी की चपेट में आते रहेंगे। मौके पर उपमुखिया प्रतिनिधि छोटेलाल सिंह,वार्ड कैलु यादव, रूबी देवी, संगीता देवी समेत सभी शिक्षक थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *