फरवरी के खास सप्ताह वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। प्यार करनेवाले हर इंसान को इस वीक का बेसब्री से इंतजार होता है। वे अलग-अलग तरीकों से मुहब्बत का इजहार करते हैं। कहा जाता है कि इसका असर सबसे ज्यादा यूथ्स पर होता है।

लेकिन बात अगर करें सियासत की तो यहां भी राजनेता इश्क की खुमारी से बच नहीं पाते हैं। 9 फरवरी यानी आज चॉकलेट डे के मौके पर  आपको बता रहा है वेलेंटाइन वीक में तेजस्वी यादव ने कैसे काफिला रोककर किया था प्यार का इजहार और कैसे लड़कियों ने तेजस्वी को गुलाब देकर किया था प्रपोज।

…तो तेजस्वी का इंतजार कर रही थी लड़किया

दरअसल, पिछले साल वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी से एक दिन पहले तेजस्वी यादव पटना से गया जा रहे थे। वे महागठबंधन की सरकार में प्रदेश के डिप्टी सीएम थे। लड़कियों में उनके प्रति काफी क्रेज था। जहानाबाद के बीएड कॉलेज की लड़कियों को जैसे ही पता चला कि डिप्टी सीएम और बिहार के मोस्ट इलेजिबल बैचलर तेजस्वी यादव का काफिला उनके करीब से गुजरने वाला है तो लड़कियों ने रास्ता रोक दिया। वे तेजस्वी यादव से प्यार का इजहार करना चाहती थी। देखते ही देखते पूरे रास्ते पर जाम लग गया।

इसलिए रोकनी पड़ी था गाड़ी

जहानाबाद से गुजरने के दौरान बड़ी संख्या में हाथों में गुलाब लिए लड़कियों को देख तेजस्वी ने काफिले को रूकवा दिया। गाड़ी से उतरकर वे लड़कियों के पास पहुंच गए। सिक्युरिटी को हजारों की संख्या में आई लड़कियों को लाइन में खड़ा करना पड़ा। इसके बाद कई लड़कियों से तेजस्वी ने गुलाब के फूल लिए। उन्होंने प्यार के इजहार को कबूल किया।

शर्मा गए थे तेजस्वी

इतनी लड़कियों को सामने देख तेजस्वी शर्माने लगे थे। हर लड़की उनके साथ फोटो खींचवाना चाह रही थी। कईयों के साथ उन्होंने फोटो क्लिक भी करवाया। बता दें कि तेजस्वी यादव को मोस्ट बैचलर भी माना जाता है।

वेलेंटाइन वीक में ‘न्याय यात्रा’ पर तेजस्वी

बता दें कि तेजस्वी यादव ने 9 फरवरी से न्याय यात्रा की शुरूआत कर दी है। वे 10 फरवरी को कटिहार में न्याय यात्रा के दौरान आम सभा करेंगे। वेलेंटाइन वीक के दौरान न्याय यात्रा में प्यार की खुमारी देखने को मिल सकती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *