jehanabad-holi-milan

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है जिसके कारण इस बार का होली पुरे राज्य में काफी शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया कहीं हो हल्ला या नशे में टूल्ल होकर कोई मारपीट करता नजर नहीं आया नहीं तो हर साल अक्सर देखने को मिल जाता था की नशे के हालत में हर कोई मस्त है और हुडदंग करता नजर आता कहीं लड़ाई झगड़ा का भी नौबत देखने को मिलता.

ici computer copy

लेकिन कहते हैं न की जो नशा शराब में नहीं है वो हुस्न और शवाब में है इसके कद्रदानों की कोई कमी नही है. कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जनता दल यूनाईटेड कार्यकर्ताओं के द्वारा जहानाबाद के कोर्ट एरिया में आयोजित होली मिलन समारोह में होली के अलग ही रंग देखने को मिला. इस मिलन समारोह में जमकर अश्लीलता को परोसा गया. गौर करने वाली बात यह है की इस कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तस्वीर मुख्य मंच पर लगा था जहां पर भोजपुरी की अश्लील गीतों पर बार बालाओं से ठुमके लगवाए गए और स्टेज के कार्यकर्त्ता जमकर लुफ्त उठाते रहे. इस बीच दो बार बाला मंच पर लगी सीएम के तस्वीर के सामने ही बेहद अश्लील भोजपुरी गीतों पर डांस करती रहीं. यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी सीएम के गृह जिला नालंदा में भी होली मिलन समारोह के नाम पर इस तरह का नजारा देखने को मिला है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *