नवगछिया : जिलेभर में शांति और सद्भावपूर्ण माहौल में होली खेली जा सके, इसलिए पुलिस ने विशेष तैयारी की है। सभी थानों को अलर्ट करने के साथ-साथ शहर में जहां विशेष चौकसी बरतने का निर्देश है, वहीं मायागंज अस्पताल भी अलर्ट पर है।

19_03_2013-holi

अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल ने बताया कि इमरजेंसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी और शहर व आसपास के इलाकों के लिए एंबुलेंस सेवा तैयार रहेगी।

पूर्ण शराबबंदी के बाद पहली होली

शराबबंदी के बाद यह पहली होली है। इसलिए तस्करी व शराब पीने वालों को रोकना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती होगी। मायागंज अस्पताल के अधीक्षक ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र और इमरजेंसी में दवा उपलब्ध करा दी गई है। शराबी के आने पर पुलिस को भी सूचना दी जाएगी।

पुलिस कंट्रोल रूम

0641-2421555

मायागंज कंट्रोल रूम

0641-2300217

बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायत

7763812803

7033296838

7033296839

7033296840

पेट्रोल पंप और कैश वैन लूट का खतरा

होली के समय कैश वैन लूट का खतरा मंडरा रहा है। इसलिए पुलिस मुख्यालय ने जिला पुलिस को विशेष अलर्ट जारी किया है। अपराधियों द्वारा बैंक/कैशवैन/पेट्रोल पंप/ज्वेलरी दुकान आदि के लूट की आशंका को लेकर मुख्यालय ने इन जगहों पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया है।

कहा गया है कि बैंक पदाधिकारियों से संपर्क कर कैश वैन के लिए एस्कॉर्ट और निजी गार्डों के सत्यापन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। आसान टारगेट बनने वाले पेट्रोल पंपों पर लूट जैसी घटना पर अंकुश लगाने के लिए विशेष गश्ती दल की नियुक्ति के भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं, रेल पुलिस अधीक्षकों को अपने क्षेत्रों के रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा दृष्टिकोण से चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *