📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 295
नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया जदयू नेताओं द्वारा खैरपुर कदवा में जदयू के नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी कुमार मंडल के अध्यक्षता में बैठक किया गया. बैठक में 21 जनवरी को होने वाला मद्य निषेध दिवस में मानव श्रंखला को सफल बनाने को लेकर सभी कार्यकार्ताओं को अपने अपने क्षेत्र से लोगों को लाने को कहा गया. और बैठक में भागलपुर जिला में माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार के चेतना सभा व 24 तारीक को केसरी जयंती को लेकर भी चर्चा हुआ. जिसमें कि बैठक में जदयू के जिला अध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार, जिला प्रवक्ता मिलन सागर, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह व अन्य कई कार्यकार्ता बैठक में मौजूद थे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

