नवगछिया। जनता दल (यू) नवगछिया नगर के अध्यक्ष हुलाश सिंह ने नगर परिषद कमेटी के गठन को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर प्रस्तावित समिति की सूची के अनुमोदन का आग्रह किया है। पत्र में नगर परिषद क्षेत्र से जुड़े 10 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।

नगर अध्यक्ष की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि संगठन के तहत नवगछिया नगर परिषद की प्रस्तावित कमेटी के सदस्यों की सूची तैयार की गई है। प्रदेश अध्यक्ष से सूची को अनुमोदित करने का अनुरोध किया गया है, ताकि नगर क्षेत्र में पार्टी संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत किया जा सके।

प्रस्तावित सूची में विधान चन्द्र भगत, अनिल कुमार राय, विनोद राम, रंजीत कुमार साह, बबलू सिंह, भवेश सिंह, इमरान आलम, मानिक हरिजन, ओम लहेरी और अमित कुमार के नाम शामिल हैं।

नगर अध्यक्ष हुलाश सिंह के इस कदम से नवगछिया नगर क्षेत्र में जदयू के संगठनात्मक विस्तार और गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। अब प्रस्तावित सूची पर प्रदेश नेतृत्व की मंजूरी का इंतजार है। अनुमोदन के बाद नगर कमेटी के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *